Thursday, October 18, 2012

सम्मान स्वीकारने पर गिलार्ड ने सचिन को कहा थैंक यू

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को उनके देश का प्रतिष्ठित सम्मान (आर्डर आफ ऑस्ट्रेलिया) स्वीकार करने पर धन्यवाद दिया है।
गिलार्ड ने बुधवार को भारतीय उद्योग जगत को संबोधित करते हुए कहा कि क्रिकेट में अपनी उपलब्धियों के कारण सचिन ऑस्ट्रेलिया में बेहद लोकप्रिय हैं और इस साल की शुरुआत में टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे में सचिन को खेलते देखने के लिए काफी दर्शक जुटे थे।
सम्मान स्वीकारने पर गिलार्ड ने सचिन को कहा थैंक यू
उन्होंने कहा कि इस साल की शुरुआत में मुझे सिडनी में अपने निवास पर भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई टीमों की मेजबानी करने का सौभाग्य मिला। इस खेल ने दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत किया है। सचिन को शायद अंतिम बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट खेलते देखने के लिए भारी भीड़ जुटी थी।
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें इस बात की खुशी है कि सचिन ने ऑस्ट्रेलियाई लोगों द्वारा दिए गए सम्मान (आर्डर आफ ऑस्ट्रेलिया) स्वीकार कर लिया है। गौरतलब है कि गिलार्ड ने मंगलवार को सचिन को यह सम्मान देने की घोषणा की थी। हालांकि उनके ही देश के एक सांसद ने सचिन को यह पुरस्कार देने का विरोध भी किया है।

0 comments:

Post a Comment

© 2011 mywebnet, AllRightsReserved.

Designed by Manoj Jaiswal